कानपुर

 

प्रदेश में जालसाज धोखा धडी करने वालो का आतंक बढ़ता जा रहा है।ताजा मामला कानपुर के थाना किदवई नगर क्षेत्र में स्थित तिवारी मार्केट में फर्जी मनी माइक्रो फाइनेंस नाम की कंपनी बना कर एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं की मेहनत की कमाई का लाखो रुपए जमाकर भाग निकले।पीड़ीत महिलाएं जब मुख्य आफिस गई तो कंपनी भागने की जानकारी हुई।

किदवई नगर इलाके में बनी तिवारी मार्केट में नंदनी और विकास के साथ में किशोर नाम के तीन लोग दुकान किराए पर लेकर मनी माइक्रो फाइनेंस नाम की कंपनी खोल इलाके में प्रचार के माध्यम से लोन का लचक देकर भोली भाली घरेलू महिलाओं को अपने विश्वास में लिया और फर्जी फाइनेंस कंपनी में खोली।मानी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बन नंदनी और विकास के साथ में किशोर एक महिला के अंदर में दस से बीस महिलाओ का ग्रुप बनकर एक लाख के लॉन पर 3500 रुपए और 50000 के लोन पर 2000 प्रति लोन फाइल चार्ज के नाम व्यक्ति का पैसा कई महिलाओं से वसूल किया।और उसके बकायदा रशीद भी दी

पीड़ित रेणु गुप्ता ने बताया की दो से तीन दिन में लोन पास होने की बात कही जब समय बीत गया तो लोन के लिए आवेदकों के साथ महिलाएं जो अपने क्षेत्र और नाते रिश्तेदारों से पैसा लेकर कमोनी में जमा किया।तिवारी मार्केट में बनया गया मनी माइक्रो फाइनेंस लोन आफिस में ताला लगा हुआ देखा तो नंदनी और विकास के साथ में किशोर को फोन किया तो फोन भी बंद मिले।

भवन स्वामी से पूछा तो मालूम हुआ की उन्होंने किराए पर दुकान दी और कुछ नही मालूम और कंपनी भागने की जानकारी होने पर सभी पीड़ीत आक्रोशित महिलाएं सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आक्रोशित महिलाओ से बात की तो मालूम हुआ की इन आक्रोशित महिलाओ के साथ लोन फाइनेंस के नाम पर ठगी हो गई।

पीड़ीत महिलाओ से पुलिस ने बात कर उनका गुस्सा शांत किया मामला दर्ज करने का आश्वासन दे आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें भी संचार के माध्यम से और कई प्रचार के द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है की लालच देकर लोन फाइनेंस कराने या कम पैसा जमा कर ज्यादा ब्याज का लालच दे।पैसा वसूलने की जानकारी देने बावजूद उसके बाद भी भोली भाली जनता नागरिक इसके झांसे में आकर अपने खून पसीने की कमाई इनके हवाले कर देते है।और नंदनी और विकास के साथ में किशोर जैसे जाल साज लेकर रफू चक्कर हो जाते है।

साथ ही जिला प्रशासन और शासन के तमाम खुफिया सुरक्षा अधिकारी और पुलिस सिपाहियो को जानकारी तक नही हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *