कानपुर
भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार को लेकर पुतला फूंककर कडा़ विरोध जताया
दरअसल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 300 करोड रुपए से ज्यादा की रकम बरामद हो चुकी है जबकि नोटों की गिनती अभी जारी है.. इसी को लेकर महापौर प्रमिला पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर परेड चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंकर अपना विरोध जताया..भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया…महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि कांग्रेस के एक सदस्य के ठिकानों से जिस तरह नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं वह यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी किस कदर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है..महापौर ने कहा जनता से लूटी गई पाई पाई का हिसाब अब हो रहा है..गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।
बाईट:- प्रमिला पाण्डेय,महापौर
