कानपुर में दुकानदार की हत्या का मामला: एक साल बाद भी हत्यारो को नही पकड़ पाई बिधनू पुलिस, डीप फ्रीजर में सड़ा मिला था शव, तीन बिंदुओ ने उलझी पुलिस की जांच

 

 

कानपुर के बिधनू में एक वर्ष पहले परचून दुकानदार कुबेर सिंह की हत्याकर हत्यारों ने शव को दुकान में रखे डीप फ्रीजर में छिपा दिया था। एक साल बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस हत्या के खुलासे के लिए कड़िया जोड़ रही है। पुलिस की जांच तीन बिंदुओ पर उलझी हुई है। पुलिस जांच में पहले महिला का नाम सामने आया था, जो पुलिस की पकड़ से दूर है, जांच में दुकानदार के करीबी रिश्तेदार का नाम सामने आया है, वह भी पुलिस के पकड़ से दूर है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के किए कड़िया जोड़ रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में बांदा दबिश देने गई थी। फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपी नही लगा है, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई है।

 

एक साल पहले हुई थी परचून दुकानदार की हत्या हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

 

बिधनू थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव में 55 वर्षीय कुबेर सिंह की पत्नी सुनीता का 22 साल पहले आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद वह इकलौती बेटी रेखा के साथ काकादेव में किराए के मकान में रहने लगे। 10 साल पहले कुबेर सिंह ने आगरा में बेटी की शादी कर दी थी। इसके बाद फिर से गांव में आ गए थे। रास्ते के किनारे घर होने पर उन्होंने गुजारे के लिए घर में ही परचून की दुकान खोल ली थी। बीते एक वर्ष पहले परचून दुकानदार की हत्या कर शव दुकान में रक्खे डीप फ्रीजर में छिपाकर हत्यारोपी मौके से भाग निकले थे। चार दिन से बेटी का फोन से पिता कुबेर सिंह से संपर्क नही हुआ था, जिसके बाद उसने अपने चचेरे भाई को घर भेजा तब हत्या की जानकारी हुई। चचेरे भाई की सूचना पर पहुंचे तत्कालीन थानाध्यक्ष योगेश कुमार और एसीपी आउटर तेज स्वरूप सिंग ने डॉग स्क्वायड टीम, फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ जांच पड़ताल शुरू की थी।

 

तीन बिंदुओ में उलझी पुलिस की जांच

 

कानपुर के बिधनू में दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तीन बिंदुओ में उलझी हुई है, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर है। आप भी जाने हत्या के तीनों बिंदु

 

पहला बिंदु: पुलिस की शुरुआती जांच में दुकानदार के घर आने जाने वाली महिला पर पुलिस हत्या करने की आशंका जता रही थी, महिला की तलाश में पुलिस बांदा दबिश देने भी गई थी। पर पुलिस के हाथ महिला नही लगी जिसके बाद पुलिस वापस खाली हाथ लौट आई थी।

 

दूसरा बिंदु: कमिश्नरेट होने के बाद पुलिस की जांच में तेजी आई थी। पुलिस की जांच में दुकानदार के करीबी रिश्तेदार पहलवान का नाम सामने आया है। पुलिस करीबी रिश्तेदार पहलवान पर हत्या की आशंका जता रही है, पुलिस पहलवान को पकड़ने के किए बांदा दबिश देने गई थी। लेकिन पुलिस के हाथ नही लगा, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई।

 

तीसरा बिंदु: पुलिस जांच में दुकानदार के घर आने वाली महिला के प्रेमी पर भी हत्या की आशंका जता रही है, पर पुलिस की जांच में अभी तक महिला का प्रेमी सामने नही आया है, जिसके चलते पुलिस की जांच इन्ही बिंदुओ पर अटकी हुई है।

 

एसीपी बोले जल्द होगा करेंगे खुलासा

 

घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दुकानदार की हत्या के मामले में जांच में रुपए के लेनदेन में हत्या की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश मे पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *