सखी केंद्र ने ठाना महिलाओं को सशक्त बनना है
महिलाओं के ऊपर लगातार बढ़ रही हिंसा व उत्पीड़न को रोकने के लिए जहां एक और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश में लगा है। वहीं दूसरी ओर यह निर्णय लिया है कि कानपुर में 1 साल में 5000 लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की 15 दिन की ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें मजबूत बनाने की कोशिश करेगा।
हमारा ज्यादा प्रयास रहेगा कि दलित मार्जिनलाइज्ड यानी गरीब लड़कियों और महिलाओं को यह ट्रेनिंग जरूर मिले सखी केंद्र ने पिछले 40 वर्षों में 45000 से अधिक महिलाओं के ऊपर हो रहे हिंसा के मामलों को देखा है एवं 32000 महिलाओं की समस्या उन पर हो रहे उत्पीड़न को दूर किया है और उन पर हो रही हिंसा को हर स्तर पर देखते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से जोड़कर उन्हें न्याय दिलाया है। सखी केंद्र की सशक्त टीम लगातार सभी तरह के भेदभाव रहित, हिंसा मुक्त एवं जेंडर इक्वलिटी का माहौल बनाने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है।
