कानपुर
शनिवार को मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बर्तन बाजार में एक गाय को डंडा मारने से शुरू हुई छोटी सी कहासुनी जानलेवा हमले में बदल गई। विरोध शुरू हुआ तो बहस तूल पकड़ गई। उसने फिर अपने दोस्तों के साथ हमला किया। पहले पीटा, फिर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बताया कि दो कर्मचारियों के बीच झगड़े के बाद चाकूबाजी हुई है। मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि हटिया बर्तन बाजार में प्रशांत मेहरोत्रा की न्यू मां शारदा पूजन भंडार नाम से बर्तन की दुकान है। दुकान में 30 वर्षीय उमाशंकर उर्फ छोटू और 19 वर्षीय रामू काम करते हैं। तीन दिन पहले रामू ने एक गाय को डंड मार दिया था। इस बात को लेकर उमाशंकर से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और खुन्नस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद रामू ने अपने बड़े भाई सोनू को सूचना दी जो कि करीब सौ मीटर की दूरी एसआर ब्रदर्स कॉस्मेटिक शॉप पर काम करता है। उसने अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर उमाशंकर उर्फ छोटू से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय दुकानदारों ने मुख्य आरोपी सोनू को पकड़ लिया और उसके तीन साथी फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान सीसीटीवी सामने आया है। इसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।सीने पर ताबडतोड चाकू से प्रहार
बताया गया कि तीन युवक वहां पहुंचे थे। इनमें से एक वहीं दुकान के कर्मचारी का भाई था। पहले भाई और दूसरे युवक में कहासुनी हुई तभी अचानक उसपर चाकू से ताबडतोड हमला कर दिया। चाकू से सीधे उसके सीने पर जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर कुछ लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहां अधिक खून बह जाने से हैलेट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
