ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर होमगार्ड समेत कोर्ट मोहरिर घायल रेफर
. बाइक में टक्कर मारकर भागा ट्रक
. मुल्जिम छोड़कर वापस बिधनू थाने लौट रहे थे दोनो
घाटमपुर: क्षेत्र के जहागीराबाद गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक बाइक सवार होमगार्ड और कोर्ट मोहरिरि को टक्कर मारते हुए भाग निकला। हाडस में दोनो घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को 108 एंबुलेंस की मदद से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां से कोर्ट मोहरिर को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया वही होमगार्ड को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिधनू थाना क्षेत्र के हाड़हा गांव निवासी 50 बर्षीय रामौतार होमगार्ड के पद पर बिधनू थाने में कार्यरत हैं। शनिवार शाम वह साथी कोर्ट मोहरिर जितेंद्र के साथ बाइक से घाटमपुर एसीपी कार्यालय मुल्जिम छोड़ने आए थे। यहां पर मुल्जिम छोड़कर दोनो बाइक से वापस बिधनू थाने लौट रहे थे, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहागीराबाद गांव के पास पहुंचते ही तेज़ रफ़्तार ट्रक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारते हुए कानपुर की ओर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड समेत कोर्ट मोहरिर घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को 108 एंबुलेंस की मदद से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने कोर्ट मोहरिर जितेंद्र को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। वही गंभीर हालत में होमगार्ड को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत समान्य बताई जा रही है। घाटमपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली थी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
