कानपुर। नगर निगम के खुले नाले लोगों के लिये मुसीबत बन गये हैं। रविवार को बर्रा-2 में कार सवार की टक्कर से स्कूटी सवार गाड़ी लेकर खुले नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों और राहगीर ने बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। इस दौरान लैपटॉप व कीमती समान भी नाले में गिर गया।स्कूटी सवार दुर्गेश शर्मा को बर्रा 2 भोलेश्वर मंदिर पुलिया पर कार नंबर यूपी78 बीएम 3444 ने टक्कर मार दी। जिससे वो स्कूटी समेत नाले में गिर गए। राहगीरों और क्षेत्रीय लोगो ने उन्हें किसी प्रकार बाहर निकाला।लोगों ने बताया कि यह पुलिया काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिसके चलते पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगो का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद को इसकी सूचना दी जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *