दिनांक १०/१२/२०२३
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आज दिनांक 10 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को सर्व धर्म समभाव के अंतर्गत आध्यात्मिक कार्यक्रम जगत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर बड़ी श्रद्धा भावना से गुरवानी कथा- कीर्तन एवं लंगर का आयोजन आईएमए कानपुर की प्रांगण परेड में किया गया।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में दोपहर 12 से 2 बजे तक गुरुवाणी कथा – कीर्तन उपरान्त लंगर प्रशाद वितरित होगा। इस पर्व पर विशेष रूप से भाई जसविंदर सिंह जी देहरादून से आकर उन्होंने गुरुवाणी का कीर्तन एवं गुरुनानक साहिब जी की शिक्षाओं से सभी को अवगत कराया। इसके उपरांत 2:00 बजे से गुरु का लंगर प्रसादी का वितरण सांय 4:30 बजे तक किया गया। साथ ही एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस शिविर में चिकित्सक और उनके परिवार जनों के द्वारा 11 लोगो ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, चेयरपर्सन कम्युनिटी वेलफेयर सब कमेटी डॉ वी सी रस्तोगी, चैयरमैन स्प्रिचुअल सब कमेटी डॉ अवध दुबे, सचिव डॉ कुनाल सहाय, उपाध्यक्ष कम्युनिटी वेलफेयर सब कमेटी डॉ पल्लवी चौरासिया, वित्त सचिव डॉ दीपक श्रीवास्तव, मुख्य आयोजनकर्ता डॉ सुरजीत सिंह आहूजा एवं डॉ प्रीती आहूजा सांस्कृतिक सचिव, डॉ ए सी अग्रवाल, डॉ रीता मित्तल डॉ ए के आहूजा, डॉ मानसी आहूजा डॉ संजय रस्तोगी, डॉ अमित सिंह गौर, डॉ विकास मिश्रा, डॉ देबज्योति देवराय, डॉ शालिनी मोहन डॉ अंबर वरयानी, , डॉ अनुराग मेहरोत्रा, , डॉ ए के मित्तल, डॉ पी एस भाटिया, डॉ अजय तिवारी, डॉ ए के बरमन, डॉ सुमन बरमन, डॉ आर के द्विवेदी, डॉ चरणजीत अरोरा, डॉ गौरव मिश्रा, डॉ एम सी सक्सेना, डॉ के के त्रिपाठी, , डॉ जयदेव सिंह, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ अवतार सिंह सलूजा, डॉ टी एस कालरा, डॉ राम जी खन्ना, डॉ बिपिनजीत सिंह सलूजा, डॉ मंजीत कौर , डॉ मनप्रीत कौर सलूजा, डॉ गंगनदीप सिंह भाटिया, डॉ भास्कर गांगुली, डॉ सपना मेहरोत्रा, डॉ उर्मिला अरोरा, डॉ बृज मोहन, डॉ राजप्रीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
