कानपुर
चोरी की घटना को अंजाम देकर भागते रहे चोर, मूकदर्शक बनी खड़ी रही पुलिस
कल रात चोरों ने फिर एक बंद घर को अपना निशाना बनाया ।सेन पश्चिम पर थाना स्थित मनोहर बिहार में एक परिवार शादी में गया हुआ था और उसके घर पर ताला बंद था चोरों ने सरिया के सहारे ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखे थे लगभग 3.30 लाख रुपए और 60 ,70 हजार के जेवरात लेकर फरार हो गए वही जब चोरों ने घर में कर प्रवेश किया तो बगल के पड़ोसी को आवाज आने पर उसने फोन करके मकानमालिक को सूचना दी और घर के बाहर से ताला लगाकर पुलिस को बुलाया पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद चोर ऊपर के रास्ते से भागने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने ना ही उन्हें पकड़ने ना उनका पीछा करने का कोई भी प्रयास किया वहां खड़े लोगों ने पुलिस से कई बार गुहार लगाई लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी भी तरह की का कोई प्रयास नहीं किया और जिसके फल स्वरुप चोर आसानी से पीछे के रास्ते से उतरकर भाग गए शायद पुलिस वाले तत्परता दिखाते तो चोर आज पुलिस की गिरफ्त में होते।
