13 अपराधी किए गए जिला बदर

जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 13 गुण्डों को जिला बदर किया है उनमें राहुल सरोज निवासी ग्राम कटराराजाहिम्मत सिंह, विजय शंकर निवासी ग्राम नेवादा मुसाफिरखाना, रिजवान निवासी ग्राम नरौली थाना गौरीगंज, अभय गिरी पुत्र महेश्वर गिरी निवासी ग्राम राघीपुर थाना गौरीगंज, धर्मेंद्र कमल पुत्र जोखू निवासी ग्राम सैम्बसी थाना फुरसतगंज, मनोज कुमार पुत्र रामदेव निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना जगदीशपुर, सनी पांडे पुत्र शंभू नाथ पांडे निवासी ग्राम घिसियावन पांडे बेलखरी थाना संग्रामपुर, सुनील कुमार पुत्र अलगूराम निवासी सूखी बाजगढ़ थाना जामों, श्याम बहादुर पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पुरे प्रसाद मजरे बरौलिया थाना जामों, अरविंद कुमार पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम पुरे प्रसाद मजरे बरौलिया थाना जामों, मुकेश कुमार पुत्र शिव शंकर कश्यप निवासी ग्राम रामपुर चौधरी थाना जामों, धीरज शुक्ला उर्फ आतंकवादी पुत्र लालबहादुर शुक्ला निवासी ग्राम बेलखरी थाना संग्रामपुर, सुभाष कुमार यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी ग्राम- मड़वा, थाना- जगदीशपुर जनपद अमेठी के नाम सम्मिलित है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा तत्व एवं अपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं, जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *