अपनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ,गुजैनी क्षेत्र में पेयजल की भीषण संकट से आज क्षेत्रीय जनता को विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने कार्य प्रारंभ करा करके,एक बड़ी क्षमता वाले ट्यूबल से राहत देने हेतु, पूजन संपन्न कराया,तथा आज ₹ 80 लाख से,गुजैनी क्षेत्र में पेयजल समस्या से मुक्ति हेतु,उक्त नया ट्यूबवेल का शिलान्यास पूजन करके उपस्थित क्षेत्रीय जनता के सामने कार्य प्रारंभ करा दिया।

गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने पहले नगर विकास मंत्री श्री अरविंद शर्मा जी से भेंट करके, अपने क्षेत्र की पेयजल की समस्या के निदान के लिए ज्ञापन दिया था। और उनसे कहा था कि हमारा शहरी क्षेत्र होने के बावजूद, मेरी विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की भीषण संकट से लोग जूझ रहे हैं। जिस पर उनके द्वारा सकारात्मक आश्वासन के बाद भी कार्य नहीं हुआ, तब विधायक जी ने सदन में याचिका लगा करके,पेयजल हेतु एक नलकूप की मांग की थी। और साथ ही मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इस समस्या से संबंधित एक लिखित मांगपत्र देकर के, जनता को राहत देने का आग्रह किया था।

विधायक जी ने बताया कि उक्त समस्या पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से,उनके द्वारा ₹ 80 लाख की लागत से,एक नए ट्यूबवेल की संतुति देकर,कार्य का आदेश भी कर दिया गया था।आज उसका अधिष्ठापन, शिलान्यास पूजन करके,गुजैनी H ब्लॉक बड़े पार्क में, आज कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया।जिसकी कार्यदाई संस्था सीएनडीएस नलकूप विंग लखनऊ है

विधायक जी ने बताया कि, जब से गुजैनी क्षेत्र बसा था तब से पेयजल के संकट से क्षेत्रीय जनता तरस रही थी जिसको स्वयं विधायक जी ने संज्ञान लिया ।निर्माणाधीन उच्च क्षमता वाला ट्यूबल जिससे 1 मिनट में लगभग 1200 लीटर पानी निकलेगा। जिससे गुजैनी के G ब्लॉक, H ब्लॉक और I ब्लॉक में, जहां पर पेयजल की अत्यधिक समस्या थी, वह समस्त क्षेत्र के 50 हजार से ज्यादा लोग, इससे(शुद्ध पेयजल से) लाभान्वित होंगे और अब हैंड पंप और समरसेबल के बोरिंग के ऊपर आधारित नहीं रहेंगे।

विधायक जी ने कहा कि, दो माह के अंदर-अंदर यह कार्य पूर्ण होगा और पेयजल की समस्या पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी।

पुर्तगाली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैदान एवं अशोक जी एवं दीपक सिंह एवं अंशिता सोनू मिश्रा एवं संजय गुप्ता एवं विनोद मिश्रा एवं अनिल वर्मा एवं सतीश गुप्ता एवं सिद्धू पांडे एवं नीरज तोमर एवं सोनिया सिंह एवं विधि राजपाल एवं गुंजन शर्मा एवं अशोक शर्मा आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *