कानपुर में एक और लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है जो कि लाखों का माल पार करके नौ दो ग्यारह हो गयी है इस संबंध में उसके पति ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है
कानपुर के कर्नलगंज थाना निवासी सानू सोनकर ने बताया कि उनका विवाह हिंदू रीति रिवाज से बिधनू निवासिनी श्रेया उर्फ प्रीति दुबे से वर्ष 2019 में हुआ था तब से लेकर अभी तक वह धीरे-धीरे अपने अकाउंट में पैसे डलवाती रही और 17 अगस्त 2023 को अपने प्रेमी पंकज सेंगर उर्फ अमित के साथ घर का सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कैश लेकर फरार हो गयी
सानू ने बताया कि प्रीति दुबे डोर टू डोर सामान बेचने का कार्य करती थी इसी दौरान उनकी मुलाकात हो गयी प्रीति ने अपने आप को अनाथ बताया था और प्रेम जाल फंसाकर उनसे विवाह कर लिया था
सोनू ने बताया कि इस संबंध में थाना कर्नलगंज में शिकायत करी तो मुकदमा नहीं लिखा गया जिसके चलते पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत करी है जहां पर अधिकारियों द्वारा एसीपी कर्नलगंज से मिलकर शिकायत करने के लिए कहा गया है।
बाईट :- शानू सोनकर , पीड़ित पति
