एआईबीईए से सम्बद्ध एआईएसबीआईईए की चतुर्थ कान्फ्रेंस लुधियाना में सम्पन्न

 

रामेंद्र सहाय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बिजेंद्र सिंह सेक्रेट्री निर्वाचित

 

कानपुर, आल इण्डिया स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया इम्प्लाइज एसोसिएशन की दो दिवसीय चतुर्थ कान्फ्रेंस लुधियाना में रविवार को सम्पन्न हुई जिसका उद्घाटन एआईबीईए के अध्यक्ष राजेन नागर व महासचिव सी एच वेंकटचलम ने किया। सम्मेलन में एडवाइजर एस के गौतम,चेयरमैन नरेश गौड़, प्रेसीडेंट नारकेश्वर राय व जनरल सेक्रेट्री वी अनिल कुमार बने। लखनऊ सर्किल के चेयरमैन रामेंद्र सहाय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बिजेंद्र सिंह को सचिव चुना गया। इसी सर्किल से दो ई सी मेम्बर मनोज तिवारी व नूर बाबू बने। लखनऊ सर्किल से चुने गए राष्ट्रीय पदाधिकरियों को यूपीबीईयू कानपुर के नेतृत्वगण साथी रजनीश गुप्ता, अंकुर द्विवेदी, एस के मिश्रा, लालचंद, सुनील शुक्ला, अनुराग शुक्ला, अनिल सोनकर, रोशुल, आशुतोष दीक्षित, जी आर तिवारी, भानू सेंगर, मनमोहन तिवारी, रजनीश त्रिवेदी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *