अहिंसा चौक कपड़ा बाजार में लगी बैरिकेटिंग हटवाने हेतु व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अहिंसा चौक कपड़ा बाजार में लगी बैरिकेटिंग को हटवाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा । व्यापार मंडल पदादिकरियों के अनुसार कपड़ा बाजार में लगी बैरिकेटिंग से चौराहा पूरी तरह से बंद हो गया है जिस कारण बाहर से आने वाले व्यापारियों का आवागमन पूर्णता बन्द हो गया है और हमेशा जाम की स्थिति भी बनी रहती है ।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापर मंडल ने बैरिकेटिंग हटवाने की मांग कर व्यपारियो को राहत देने की अपील करी है ।
