पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए महापौर ने किया नलकूप का उद्घाटन।

 

वार्ड 84 के गोविंद नगर जे ब्लॉक में पिछले कई सालों से लोगों के घरों में बदबूदार पानी आ रहा था। कई बार शिकायत के बाद भी पानी को लेकर कोई भी काम नहीं किया गया। आज जल कल विभाग द्वारा जे ब्लॉक पार्क में नलकूप लगाया जा रहा है जिसमें लगभग 15 000 लोगों को स्वच्छ पानी की सप्लाई होगी। 25 लाख की लागत से नलकूप का कार्य करवाया जा रहा है। आज महापौर प्रमिला पांडे व क्षेत्रीय पार्षद अमित जायसवाल द्वारा नलकूप का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया गया। पार्क में मंदिर निर्माण होता देख महापौर प्रमिला पांडे ने मंदिर के बाद बारे में जानकारी की तो मालूम चला कि वहां पर मंदिर के नाम पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। गंदगी देख महापौर ने जेड,एस,ओ को भी फटकार लगाई।

 

बाइट:प्रमिला पांडे (महापौर)

बाइट:अमित जायसवाल (पार्षद वार्ड 84)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *