य – *बुन्देलखण्ड राज्य के विरोधी अखंड बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 8 सांसदों के मुखौटे लगाकर सामुहिक पुतले फूंकें गए*।

बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व 8 सांसदों के मुखौटों को फूंकते हुए कहा कि गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री. उमा भारती जी, राजनाथ सिंह जी एवं प्रधानमंत्री जी ने बुन्देलखण्ड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखण्ड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 9 साल 8 माह पूरे हो गए है परन्तु अभी तक कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है।

इसी प्रकार अमित शाह ने कहा था कि बुन्देलखण्ड में अवैध खनन बंद कर दिया जाए तो हर बुन्देली को एक मारुति कार मिल जाएगी। ऐसा झूठ बोलकर अमित शाह ने बुंदेलियों की आस को चोट पहुँचाने का कार्य किया है।

*भाजपा से ही महोबा-हमीरपुर सांसद श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा प्रथक अखण्ड बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए संसद में रखा गया प्राइवेट बिल स्वीकार कर लिया गया पर अखंड बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अन्य आठ सांसदों ने बिल का समर्थन तक नहीं किया*।

अगर बुन्देलखंड क्षेत्र के आठों सांसदों ने बिल का समर्थन किया होता तो अभी तक कैबिनेट की मंजूरी मिल जाती जिससे राज्य निर्माण की प्रक्रिया साकार रूप लेना प्रारम्भ कर देती।

*सुश्री उमा भारती ने बुन्देलखण्ड के अधिवक्ताओं को धोखा देते हुए बुन्देलखण्ड में शीघ्र हाईकोर्ट निर्माण का बांदा किया उसका परिणाम भगवान रामराजा सरकार ने सुश्री उमा भारती को आसमान से गड्ढे में ढकेल दिया।*

इस संसद का कार्यकाल पूरा होने को हैं पर इन आठ सांसदों क्रमशः *भानू वर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अनुराग शर्मा, वीरेंद्र खटीक, प्रह्लाद पटेल, राज बहादुर सिंह, आर.के.पटेल, श्रीमती संध्या राय* ने बुन्देलियों की भावनाओं का अनादर कर राज्य निर्माण का समर्थन नहीं कर अन्याय किया है।

पूर्व घोषणानुसार संसद सत्र के बीच में बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में इन आठों सांसदों का मुखौटा एक साथ लगाकर इनका सामुहिक पुतला फूंका गया।

पुतला फूंकते हुए बुन्देली योद्धाओं ने कहा कि बुंदेलिओं का सब्र अब टूटता जा रहा है 2024 के चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

आठों मुखौटों का पुतला फूंकने वालो में एडवोकेट अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, गिरजा शंकर राय, कुँवर बहादुर आदिम, हनीफ खान,जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, कलाम कुरेशी, प्रदीप झा, नरेश वर्मा, गोलू ठाकुर, सी डी लिटोरिया, सहिदा बेगम, राम गुप्ता सदर,अरुण रायकवार, शंकर रायकवार, ब्रजेश राय, प्रदीप गुर्जर, अन्नू मिश्रा, रामजी सिंह परीछा, प्रभु दयाल कुशवाहा बी आर निषाद बट्टा गुरू, राहुल गुप्ता

आदि उपस्थित रहे।

भवदीय

 

( भानू सहाय )

अध्यक्ष

बुन्देलनखंड निर्माण मोर्चा

9415588500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *