आज दिनांक 13/12/2023 दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद गंगाघाट में *स्वच्छता जन जागृति दिवस* का आयोजन किया गया यह आयोजन समाज में सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को सफाई कर्मी और सभासदगढ़ को जागरूक करने के लिए उन्नाव में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चलाया गया गंगा घाट नगर पालिका शुक्लागंज उन्नाव में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी स्वच्छता मिशन के प्रमुख अनूप शुक्ला जी के समायोजन से कराया गया इस कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशाषि अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कौमुदी पाण्डे, अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे साथ ही में गंगाघाट के सभी वार्ड के सभासद व सफाई कर्मी रहे मौजूद !लोगों को संबोधित कर जागरूक किया गया और जनता को भी संदेश दिया गया की कूड़ा गाड़ी में ही डालें नली या इधर-उधर ना फेक और अधिशाषि अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि हर वार्ड के लिए टीम का गठन भी किया गया है जो कि हर महीने बैठक कर अपने वार्ड की स्वच्छता के लिए चर्चा कर उसका निस्तारण करें
सूरज मिश्रा सह संपादक
