नानचाकू एसोसिएशन आफ इण्डिया का अध्यक्ष विजय कपूर को मनोनीत किया गया है कानपुर के आर्य नगर स्थित गैजेस क्लब में नानचाकू एसोसिएशन आफ इण्डिया के द्धारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गयी जिसमे मुख्य अतिथि कोपो स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने शिरकत करी जहां एसोसिएशन के चेयरमैन डा० रोहित सक्सेना ने उनको बुके देकर सम्मानित किया और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थित में अध्यक्ष पद का कार्यभार विजय कपूर को सौंपते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नानचाकू खेल भारत वर्ष में नये आयाम स्थापित करेगा एवं वर्ष 2024 में नीदरलैण्ड में आयोजित होने वाली नानचाकू चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए खिलाडियों की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि खिलाडियों को किसी भी प्रकार का अभाव महसूस नही होने दिया जायेगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का खेल उसकी घरेलू और आर्थिक परिस्थितियों के अभाव के कारण प्रभावित नही होने दिया जायेगा उनकी हर प्रकार से मदद कर प्रोत्साहित किया जायेगा।

 

 

बाईट :- विजय कपूर, अध्यक्ष

 

बाईट :- डा० रोहित सक्सेना, चेयरमैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *