कानपुर में एक विधवा महिला पिछले चार महीनों से प्रताड़ना का शिकार होकर लगातार न्याय की गुहार लगा रही है कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र की अशोकनगर निवासिनी मधु गौतम के बताया कि उनके घर पर कुछ दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं आए दिन गुट बनाकर आते हैं और मकान खाली करना का दबाव बनाते हैं

 

पीड़ित महिला का आरोप है कि संजय सिंह तोमर नाम का सख्श जो कि फर्जी रजिस्ट्री कराकर लोगों के मकान बेचता है इसी ने उनके मकान की फर्जी रजिस्ट्री कर दी है

 

महिला ने बताया कि जमीन उनके बाबा के नाम है लेकिन फर्जीवाडा करके भगवती प्रसाद, अमित द्विवेदी विकास शुक्ला ये सभी लोग आए दिन उनके घर में आकर ताला कटवाकर कब्जा करते हैं इस संबंध में कल्यानपुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करी लेकिन कोई करवाई नहीं हो रही है इसलिए मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगायी है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

 

बाईट :- मधू गौतम, पीड़ित महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *