कानपुर

 

 

कानपुर के रामादेवी चौराहे पर अवैध सब्जी मंडी और अवैध स्टैंड से लग रहे भीषण जाम को देखते हुए कानपुर नगर निगम और यातायात विभाग ने अभियान चलाकर सड़क पर लग रही सब्जी मंडी को खाली कराया गया।साथ सब्जी विक्रेताओं का दुबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी।वही नगर निगम कर विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार बताए की रामादेवी सब्जी की वजह से यातायात बाधित हो रहा था।जिस पर नगर निगम की टीम और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर रामादेवी चौराहे के दोनो ओर अतिक्रमण खाली कराए गए।और पूर्व में रामादेवी सब्जी मंडी रूमा में स्थांतरित की गई थी।लेकिन सब्जी के दुकानदार नहीं हटा रहे थे।जिस वजह से अभियान चलाकर सब्जी मंडी हटाई गई।और साथ ही चेतावनी दी गई है की अगर दुबारा मंडी संचालित हुई तो सभी पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

बाइट रविंद्र कुमार नगर निगम कर अधिकारी कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *