रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

शुक्रवार की बीती रात लगी आग, स्पष्ट कारणों का नही चल सका पता, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर नगर, कानपुर नगर के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक रबर फैक्ट्री में शुक्रवार की बीती देर रात आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी।

रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग की लपटे दूर से दिखाई देने लगी। मौके पर जो लोग फैक्ट्री में उपस्थित थे वह बाहर निकल आये और उन्होने पुलिस तथा दमकल विभाग को आग की सूचना दी। जहां गोविन्द नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहीं दमकल विभाग की गाडी टीम सहित पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। बताया जाता है कि लगभग तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारण हुए नुकसान का अभी तक कोई आंकलन नही लगाया जा सका, तो वहीं आग लगने के कारण भी अभी तक स्पष्ट नही हो पाये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *