कानपुर। जाजमऊ में महिला का घर जलाने के मामले में आज कोर्ट के समक्ष विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी के मोबाइल की सीडीआर पेश की गई। पेश की गई सीडीआर में दोनों मोबाइलों की लोकेशन घटनास्थल में नहीं पाई गई है। इरफान पक्ष के वकील इस पर पुलिस की कहानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने प्रस्तुत चार्ज शीट में कोर्ट को बताया है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने मोबाइल दूसरी जगह छोड़ आए। बता दें सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई महिला का घर जलाने के मामले में जेल में बंद है। कोर्ट में लगातार इस मामले की सुनवाई जारी है। अब तक कई गवाह कोर्ट के सामने प्रस्तुत हो चुके हैं। इसी क्रम में बचाव पक्ष के वकीलों ने इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के घटनास्थल पर नहीं होने की बात कहीं। कोर्ट ने पुलिस से दोनों के मोबाइलों की सीडीआर प्रस्तुत करने को कहा है।
बाईट—करीम अहमद सिद्दीकी, विधायक इरफान सोंलकी के वकील
बाईट—आंनद प्रकाश तिवारी,जॉइंट पुलिस कमिश्नर
