अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के आइडल हरीश रावत पर की विचार गोष्ठी

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कौन कहता है आसमानों में सुराख नहीं होते एक पत्थर तो शिद्दत से उछालो यारो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के आइडल उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव पंजाब प्रभारी हरीश रावत के जीवन पर विचार गोष्ठी रखी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के राजपूत परिवार में हरीश रावत का जन्म हुआ। छोटी उम्र से ही सामाजिक कार्य में रुचि होने के कारण अपना जीवन देश और जनता के लिए समर्पित करते चले गए। इसका नतीजा यह है कि बड़े-बड़े पद उन्होंने छोटी उम्र में ही हासिल की है। उत्तराखंड को एक विकासशील प्रदेश में परिवर्तित किया। आज भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों को जनता याद करती है। आए हुए सभी युवा में संकल्प जीवन हरीश रावत की तह जिएंगे और देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। आए हुए युवा में विजय सिंह मर्तोलिया के इस कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *