कानपुर 16 दिसंबर । ए एन डी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ0 प्रियंका सिंह , मात्र शक्ति सम्मेलन की संयोजिका ने आज अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि 17 दिसम्बर,23 को एच बी टी यू के शताब्दी भवन के सभागार में सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

मात्र शक्ति ने राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। सम्मेलन की मुख्य भूमिका *भारतीय स्त्री चिंतन व देश के सर्वागींण विकास में उनकी भूमिका*

इस सम्मेलन से प्रयास होगा कि महिलाओं को स्वयं अपने आप पर गर्व होगा कि वे भी समाज व राष्ट्र के उत्थान में भरपूर सहयोग कर सकती हैं। सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुँचने का आग्रह संयोजिका द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *