विवादों में घिरे हुए कानपुर के करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया एक नये विवाद में उलझते नजर आ रहे हैं. कानपुर के गूगल गोल्डन बाबा उर्फ मनोज सिंह और कई अन्य लोगों ने करौली बाबा के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है क्योंकि उनका आरोप है कि करौली सरकार ने लड्डू गोपाल यानी भगवान को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया यही नहीं, गोल्डन बाबा ने तो करौली बाबा को इस मामले में ठग और पाखंडी तक बता दिया है उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में कुछ दिन पहले तक करौली बाबा लगातार विवादों में घिरे हुए थे यह मामला कुछ ठंडा ही पड़ा था, तो एक बार फिर बाबा की परेशानी बढ़ती दिख रही है कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित करौली सरकार में यज्ञ हवन के माध्यम से लोगों को ठीक करने का दावा किया जाता है यहां नोएडा से आए डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था.
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए गूगल गोल्डन बाबा और अन्य लोग पुलिस कमिश्नर से मिले और करौली सरकार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की. गोल्डन बाबा ने कहा “लड्डू गोपाल हिंदू धर्म में आस्था के केंद्र हैं. करौली सरकार की बेहद अमर्यादित भाषा हम लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते. ऐसे ठगों के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ये लोग आमजन को न ठगें.”
पुलिस कमिश्नर आर के स्वर्णकार से मिलने के बाद गोल्डन बाबा और उनके अधिवक्ता राकेश दीक्षित ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला करौली सरकार में अनुयायी की समस्या का समाधान कराने के लिए गयी थी इसी दौरान करौली सरकार ने ‘लड्डू गोपाल को कुछ आपत्तिजनक शब्द जोड़कर टिप्पणी कर दी थी इसी मामले में वे पहले भी इस मामले मे पुलिस कमिश्नर से मिले थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी थी इसलिए दोबारा पुलिस कमिश्नर से मिलकर करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है उनका कहना था कि अपार संपत्ति पैदा करने वाले संतोष भदौरिया पर योगी का बुलडोजर भी चलना चाहिए अगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में हिंदू समाज ,प्रधानों और कई संगठनों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
बाईट :- गोल्डन बाबा
बाईट :- राकेश दीक्षित,अधिवक्ता
