कानपुर। सीसामऊ में देर रात दो एटीएम से चोर ने छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास किया। मुंबई हेड ऑफिस में अलार्म बजने पर अधिकारियों ने एजेंसी को अलर्ट किया तब पुलिस को सूचना दी गई। इससे पुलिस की रात गश्त की पोल खुल गई।

 

सीसामऊ थाने से कुछ दूर स्थित पीरोड पर लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम का शीश तोड़ चोर ने अंदर घुसने का प्रयास किया। लोगों को आहट लगने पर वह फरार हो गया। फिर आनंदबाग चौराहा स्थित संजय बाजपेई के घर के बाहर लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पहुंचा। उसने एटीएम में लगे कैमरे और वायरिंग को काटकर बैग में भर लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले चोर फरार हो गया। वहीं, घटना वाले दोनों जगह पुलिस पिकेट रहती है। आईडीबीआई का एटीएम पीरोड पर जहां है वहां से जरीब चौकी चौराहा पास है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के पास चमनगंज और सीसामऊ थाना दोनों की सीमाएं लगती हैं।

 

बाईट—आईपी सिंह,एसीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *