कानपुर
शहर में मौजूद ऐतिहासिक स्थानों को पर्यटकों के साथ जोड़ने और पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए कानपुर नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पर्यटन विभाग द्वारा कानपुर दर्शन की शुरुआत की गई….फर्स्ट ग्रुप सिटी टूर में सर पदम पद सिंघानिया स्कूल के छात्र-छात्राएं अभिभावक शिक्षिकाएं पर्यटक स्थलों के लिए रवाना किए गए….कानपुर दर्शन की शुरुआत महापौर प्रमिला पांडे और विधायक नीलिमा कटिहार ने बस को हरी झंडी दिखाकर की….इस दौरान अतिथियों ने बताया कि कानपुर दर्शन न सिर्फ पर्यटन के लिए बल्कि हमारी पीढ़ियों के लिए भी बहुत अच्छी पहल है…..ऐतिहासिक रूप से कानपुर शहर का योगदान हर युग में रहा है।
शहर में बिठूर ब्रह्मा जी की खूंटी से लेकर लव कुश वाटिका, सीता रसोई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान की स्मृतियों को समेटे हुए हैं….या सब जानकारी भूत, वर्तमान और भविष्य के लोगों की जानकारी में हो….इससे ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी का प्रचार और विस्तार होगा जो हिंदुओं के साथ हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है।
बाइट—-प्रमिला पांडे, महापौर
बाइट—नीलिमा कटिहार, विधायक
