कानपुर ब्रेकिंग
बजरिया थाना क्षेत्र के बेकनगंज मे सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई टप्पेबाजी मे कानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
कानपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से सोना लेकर भागे कारीगर के एक साथी महेश विलास मस्के को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।
महेश मस्के को महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर थाना छेत्र से किया गया गिरफ्तार।
कारीगर के साथी के पास से भारी मात्रा मे सोना,चांदी, कैश वा अन्य समान हुआ बरामद।
मुख्य आरोपी सम्पत लवेटे की तलाश मे जुटी कानपुर पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के साथ दे रही दबिश।
5 दिसंबर को बजरिया थाना छेत्र के बेकनगंज से एक कारीगर सर्राफा व्यापारियों का लगभग 12 किलो सोना 1 करोड़ कैश और चांदी लेकर हुआ था फरार।
