एंकर – साढ़ थाना क्षेत्र के बरईगढ़ गांव के एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब घर से साग तोड़ने के लिए निकली पड़ोसी महिला चार साल की मासूम बच्ची को लेकर रफूचक्कर हो गई।परिजनों के काफी खोजबीन करने के बावजूद मासूम की जानकारी न होने पर परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने अपरहण का मुकदमा दर्ज करते हुए मासूम की तलाश शुरू कर दी है।
वी ओ – जानकारी के मुताबिक बताते चले कि भूरा साढ़ थाना क्षेत्र के बरईगढ़ का रहने वाला मजदूर है,जो कि मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है।पीड़ित के अनुसार भूरा की चार वर्षीय मासूम बेटी अर्पिता बीती 15 तारीख को घर के बाहर खेल रही थी,तभी पड़ोस की रहने वाली महिला कोमल चने का साग तोड़ने के बहाने मासूम को लेकर चली गई।देर शाम तक महिला व मासूम के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने दोनो की खोजबीन करना शुरू कर दी।देर रात तक दोनो का पता न चलने पर परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर मासूम की तलाश शुरू कर दी है।वही इस मामले के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मामले में साढ़ थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मासूम बच्ची को लेकर फरार हुई महिला के खिलाफ अपरहण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।जल्द ही मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
