थाना कल्याणपुर के नानकारी से चार कीमती भैंस हुई चोरी ।
पीड़ित ने कानपु पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार ।
दूध का कारोबार करने वाले नानकारी निवासी प्रह्लाद ने हल्कापुर निवासी शुक्ला परिवार पर अपनी कीमती भैसों के चोरी का आरोप लगाते हुए बताया कि विगत 23नवम्बर को आरोपी परिवार ने उनकी लगभग 5लाख कीमत की चार भैसों को चुरा लिया है । ओर अब सीनाजोरी कर जान से मारने की धमकी दे रहे है । प्रार्थी के अनुसार उन्होंने स्वयं ही भैसों को ढूंढने के प्रयास किया तो उनको भैसें शुक्ल परिवार के घर पर मिल भी गयीं थी लेकिन जब तक वो पुलिस को लेकर वहां पहुंचे तब तक लोडर में लाद कर भैसों को वहां से गायब कर दिया गया । भैसे चराने वाला एक गवाह भी उनके पास है लेकिन फिर भी पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है इसलिए आज पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दे कर उन्होंने न्याय की मांग करी है ।
