कानपुर ब्रेकिंग

 

थाना सचेंडी भीमसेन चौकी प्रभारी समर सिंह एक बार फिर आरोपों के घेरे में, समर सिंह पर लगे लूट के आरोपी को संरक्षण देने के आरोप।

पीड़ित पिकप चालक के मुताबिक,बीते दिनों 16 दिसंबर को भीमसेन चौकी क्षेत्र कैंधा के पास चालक के साथ हुई थी लूट की वारदात।

पल्सर से आए एक बाइक पर दो सवार ने पिकप चालक के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को दिया अंजाम-पीड़ित।

पिकप चालक के साथ मारपीट करते बाइक सवार पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद।

पीड़ित ने मौके पर कंट्रोल रूम डायल 112 पर पुलिस को दी थी सूचना।

पीड़ित की माने तो,लिखित शिकायत लेकर भीमसेन चौकी पहुँचा पीड़ित तो लूट के आरोपी चौकी में चौकी इंचार्ज समर सिंह के साथ आए नजर।

भीमसेन चौकी प्रभारी ने पीड़ित की नही सुनी फरियाद उल्टा आरोपियों के पैरोकार बन उतरे मैदान।

घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित की FIR नही हुई दर्ज,पीड़ित का सचेंडी पुलिस से उठा भरोसा।

चौकी प्रभारी समर सिंह कानपुर कमिश्नरेट मित्र पुलिस की साख को लगा रहे बट्टा।

कानपुर- कमिश्नरेट थाना सचेंडी भीमसेन चौकी क्षेत्र कैंधा का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *