दिवंगत किसान बाबू सिंह यादव आत्म हत्या प्रकरण के पीड़ित परिवार को आज सपा के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता देकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है। सपा का प्रतिनिधि मंडल नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, अभिमन्यु गुप्ता के अतिरिक्त सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल सहित अनेकों सपाई ने दिवंगत किसान के घर पहुंच कर मृत्यक किसान की पत्नी बिट्टन देवी को चेक भेंट की। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला,विधायक हसन रूमी,फतेह बहादुर सिंह गिल,अभिमन्यु गुप्ता के साथ अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *