उन्नाव अचलगंज आज सुबह गरिमा पब्लिक स्कूल के बच्चे छोड़कर के खाली वैन लेकर चालक वीरेंद्र द्विवेदी पुत्र दुर्गा शंकर द्विवेदी निवासी कस्बा व थाना अचलगंज उम्र करीब 50 वर्ष वापस अचलगंज आ रहे थे की सराय पचोड्डा पर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने (सिंगल लेन आवागमन के चलते) सामने से आते ट्रेलर संख्या HR38V2948 के चालक अपने ट्रेलर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वैन में टक्कर मार दी गयी जिससे वैन के चालक वीरेंद्र उपरोक्त घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से पुलिस ने तत्काल CHC अचलगंज ले गई जहा हालत नाजुक होने पर उन्नाव रीफ़र कर दिया जिला अस्पताल मे हालत नाजुक होने पर घायल को हैलट रीफ़र कर दिया जहा घायल वीरेन्द की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *