कानपुर

 

डिजिटल के लिए खुले नाले में गिरकर अधेड़ की मौत

 

चकेरी। गांधीग्राम में सोमवार देर रात घर से निकला 50 वर्षीय अधेड़ नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे पहले भी इसी खुले नाले में गिरने से युवक की मौत हो चुकी है।

गांधीग्राम निवासी 50 वर्षीय पंकज श्रीवास्तव एक पान मसाला कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी कामिनी, एक बेटा और दो बेटी हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान तक टहलने के लिए निकले थे। देर रात 12 बज जाने पर भी जब पंकज वापस घर नही लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें पंकज नाले में पड़े मिले। परिजनों ने इलाके के लोगों की मदद से उन्हें नाले से बाहर निकाला और कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें हैलेट रेफर कर दिया गया। हैलेट में डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि खुले नाले में आये दिन लोग गिर जाते हैं। शिकायत के बाद भी नाले को ढकने का काम नही किया जा रहा है। पिछले साल भी एक युवक की इसी नाले में गिरकर मौत हो गयी थी। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मृतक शराब का लती भी था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाथरूम करने के दौरान वह नाले में गिर गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *