कानपुर

 

कानपुर में यूपीपीएससी परीक्षा के लिए प्रदेश भर से आए छात्र छात्राओं का सेंटर कानपुर के विभिन्न स्कूल में पड़ा लेकिन कानपुर महानगर के थाना चकेरी इलाके के चकेरी मोड़ पर स्थित डीडी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मनमानी से एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।पीड़ीत छात्र स्कूल प्रशासन से और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी।

यूपीपीएसएस स्टाफ नर्स के लिए आज प्रदेश में परीक्षा हो रही है।राजस्थान निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया की परीक्षा के लिए निर्धारित समय पर कालेज परिसर में आ गए थे।लेकिन डीडी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अधकरियो और टीचरों ने समय से पहले गेट बंद कर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया और उनको परीक्षा से वांक्षित कर दिया जिससे उनकी परीक्षा छूट गई।वही यूपीपीसीएस स्टाफ नर्स की परीक्षा देने एटा जिले आई रेनू ने बताया की परीक्षा के निर्धारित समय से पहले गेट बंद कर देना और कुछ बच्चो को परीक्षा के लिए अंदर कर पूना गेट बंद करने उनकी परीक्षा छूट गई इसको लेकर कानपुर के जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई काफी देर बाद पुलिस आई लेकिन पीड़ीत छात्र छात्राओं को स्कूल में प्रवेश नहीं दिलाया और आरोप लगाया की परीक्षा शुरू होने के समय उपस्थिति नही हो पाई जब की समय पर परीक्षा के सेंटर पर मौजूद थे। कर्वी जिले से आई छात्रा ने भी स्कूल प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े किए है।

प्रदेश भर के जिलों से यूपीपीसीएस स्टाफ नर्स की परीक्षा के लिए आए हजारों छात्रों में डीडी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थी परीक्षा से वांक्षित रह जाने से उनका भविष्य खतरे आ गया।जिससे उनका बुरा हाल है।वही जब डीडी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन से बात करनी चाही तो कैमरा देखा कर बात करने से मना कर दिया।

बाइट देवेंद्र सिंह छात्र राजस्थान

बाइट रेनू सिंह एटा

बाइट संध्या कुमारी कर्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *