कानपुर

 

किसान बाबू सिंह की बेटियों से सपा मुखिया ने किया वादा निभाया ।

पार्टी कोष से 5 लाख रुपये की करी आर्थिक मदद ।

कानपुर चकेरी के किसान बाबू सिंह का परिवार उनकी आत्महत्या के बाद से ही मुसीबत के दिन काट रहा है मुसीबत की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी ने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया है । विगत कुछ दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार से मुलाकात करी थी और किसान की बेटियों से वादा किया था कि समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार में सदैव उनके साथ है साथ ही 5 लाख की धनराशि से उनकी मदद भी की जाएगी आज उसी कड़ी में बाबू सिंह की बेटियों से किया वादा पूरा करने हेतु आज समाजवादी पार्टी ग्रामीण के अध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद, विधायक रूमी हसन व अन्य पार्टी कार्यकर्तायों के समक्ष पार्टी फण्ड से 5 लाख की आर्थिक मदद करी । आगे भी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *