प्रोफेसर डा0 लक्ष्मन यादव व डा0 रीतू सिंह के निष्कासन के विरोध मे ज्ञापन
हीरो वह नही होते जिनको फिल्मों में देखा जाता है असली हीरो तो वह होते हैं जिनके लिए लोग सड़कों पर आते हैं
कानपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे डा0 लक्षमण यादव व डा0 रीतू सिंह के निष्काशन के विरोध में कानपुर के सामाजिक संगठनों का संयुक्त मंच, कानपुर (उo प्रo) द्वारा कचहरी स्थित कौशिक पार्क मे एकत्रित हो जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुये विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर को दिया!संयुक्त मंच के संयोजक गोविन्द नारायण ने बताया कि विगत 06 दिसंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर डॉ0 लक्ष्मण यादव, डा0 रीतू सिंह सहित अन्य प्रोफेसरों को जो अम्बेडकर विचारधारा के थे को RSS के इशारे पर उनको सेवा से हटा दिया गया है, जो निन्दनीय है। वह कई वर्षों से लगातार शिक्षण कार्य कर रहे थे। उन पर किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं है और न ही उन्हें किसी भी प्रकार की नोटिस दी गई है। बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें उनके पद से निष्कासित कर दिया जाना किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है। इस घृनित्य कार्य के लिये पूरे देश के तमाम सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उच्च शिक्षा में शिक्षण कार्य करने की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों सहित सारे अम्बेडकरवादी लोगो में भारी आक्रोश है*
*दोनो प्रोफेसर लगभग 14 वर्षो से लगातार अपनी सेवा दे रहे थे उनकी अभी तक कोई शिकायत नही थी दोनो पढ़ाने के साथ साथ छात्रो को वैज्ञानिक सोच पैदा करते थे और यही वैज्ञानिक सोच पैदा करना आरएसएस व विश्वविद्यालय मे बैठे उनके लोगो को पसन्द नही था वह नही। चाहते थे कि कॉलोजो मे पढ़ रहे विद्यार्थीयो को जागरुक किया जाये इसलिये आरएसएस के इशारे पर उनको निकाला गया। ज्ञापन देने मे चमन खन्ना, देवी प्रसाद निषाद, इन्जी0 मलखान सिंह, श्रीकान्त पाल, सुरेश कुमार वर्मा, रामपाल नागवंशी, डा0 ब्रजेश सिंह, राजेश बौद्ध, विक्की यादव, निलेश भारतीय, जगतपाल, हाजी सलीस, शिव कुमार, औसान सिंह, S.P. सिंह, बलराम सिंह, मो0 खालिद, आशा खालिद, रिंकी कुमारी, कमला देवी, रविंद्र सिंह, पेिरयार कुलदीप सिंह, रिंकी, हरभजन वाल्मीकि, अजय, छोटेलाल, अखिलेश राजवत, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, उमाकान्त, चौ0 रतीराम, संजय कुमार, दीपक (बहादुर), अवधेश प्रताप सिंह, D.N. पाल, सुखराम, जीतू पैंथर, जागेश्वर कैथल, टेकचंद, बाबू लाल, अजय बौद्ध, राम सिंह निषाद, राज नारायण बौद्ध, शेखर भारतीय, एड0 निखिल कुमार, एड0 सईद नकवी, एड0 नीरद यादव, एड0 कमल कुमार, डब्लू बाल्मीकि, सुनील राजदान बाल्मीकि, उसमान अली आदि शामिल थे!
