आइआइटी से मोतीझील तक अब सिर्फ 15 फीसदी सिविल कार्य शेष बचा

नवंबर में मेट्रो के ट्रायल रन को लेकर चल रहे तेजी से निर्माण के बीच आइआइटी से मोतीझील तक अब सिर्फ 15 फीसदी सिविल कार्य शेष बचा है. इसके अलावा मेट्रो की तकनीकी सुविधाओं से जुड़े आधे कार्य भी पूरे हो चुके हैं. पॉली​टेक्निक डिपो भी अगस्त तक तैयार हो जाएगा.
मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्यों केा यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने मोतीझील से आइआइटी तक निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि आइआइटी से मोतीझील तक के कार्य को तेज गति से किया जा रहा है. उन्होंने मोतीझील, हैलट, गीता नगर, गुरुदेव और आइआइटी मेट्रो स्टेशनों के साथ पॉलीटेक्निक डिपो का जायजा लिया. मेट्रो के कार्य पर संतुष्टि जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि नौ किलोमीटर लंबे रूट पर 85 फीसदी सिविल कार्य पूरा हो चुका है. वर्तमान में कॉरिडोर पर सिस्टम इन्सटॉलेशन का काम हो रहा है. इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग-टेलिकॉम, ट्रैक और ट्रैक्शन सभी सिस्टम्स का काम भी आधा पूरा हो गया है. उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक पॉलीटेक्निक डिपो तैयार हो जाएगा. सितंबर तक कानपुर में मेट्रो ट्रेन आ जाएगी. उन्होंने बताया कि पहले फेज़ में परिचालन के लिए छह मेट्रो ट्रेन की जरूरत है लेकिन यहां पर आठ मेट्रो ट्रेन आएंगी. उन्होने कहा कि तकनीक और सुविधाओं के लिहाज से कानपुर मेट्रो काफी आगे होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *