लोगों की परेशानी देखते हुए कांग्रेसी आगे हैं

कानपुर। कानपुर शहर में बदहला ट्रैफिक व्यवस्था और जाम से लोगों की परेशानी देखते हुए कांग्रेसी आगे हैं। गुरुवार को क्रांग्रेसियों ने पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को ज्ञापन देकर ट्रैफिक की बदहल व्यवस्था का निदान मांगा। शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने उन्हें कानपुर की बदहाल यातायात व्यवस्था से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने पुलिस कमिश्नर को कानपुर की त्रुटिपूर्ण ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था, जेबरा क्रॉसिंग के अभाव एवं रेड लाइट के संकेत ना होने से जनता के गलत तरीके से होने वाले ई-चालान के बारे में बताया। डॉ दीक्षित ने बताया कि चौराहे-चौराहे पुलिस जनता का उत्पीड़न कर रही है, पूरा शहर जाम से त्रस्त है, नो एंट्री के समय में भी शहर में बड़ी गाड़ियां धड़ल्ले से घूमती रहती हैं जिसके कारण कुछ दिनों पहले माल रोड पर शिक्षिका और उसके लड़के की मौत हो गई। डॉ दीक्षित ने पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित बुजुर्गों की रक्षार्थ जो अभियान चलाया जा रहा है व इससे पूर्व कोरोना काल में पुलिस द्वारा चलाई गई स्वास्थ्य सेवाओं के लिए असीम अरुण जी को प्रशंसा पत्र भेंट किया।

पुलिस कमिश्नर ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि रेड लाइट वाले चौराहों पर तुरंत ज़ेबरा क्रॉसिंग बनवाई जाएगी जिससे ई-चालान में होने वाली गड़बड़ी को रोका जाए। खराब सिग्नलों को जल्द ही कार्यदायी संस्था से सही करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा जनता के उत्पीड़न के मुद्दे पर तुरंत जांच करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विनोद सिंह, डॉ निसार अहमद सिद्दीकी, विवेक सिंह, कुक्कू चंदेल, अनूप भाटिया, डॉ इमरान, आदर्श दीक्षित, विनय मिश्रा, दिनेश तिवारी, बृजेश गुप्ता, महेंद्र बाजपेई आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *