अपना दल एस कानपुर दक्षिण कार्यालय मे मासिक बैठक

कर्राही रोड निहारिका हॉस्पिटल नियर ठाकुर चौराहा में अपना दल एस कानपुर दक्षिण कार्यालय मे मासिक बैठक की अध्यक्षता कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष माननीय राजेश सचान जी ने के नेतृत्व में संपन्न हुई कार्यक्रम का संचालन जिला महासचीव किशोर सचान जी ने किया।
बैठक में अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल जी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर प्रथम लखनऊ आगमन पर स्वागत सम्मान के लिए कानपुर महानगर कमेटी विधानसभा एवं फ्रंटल पदाधिकारियों के वाहनों सहित लखनऊ प्रस्थान को लेकर चर्चा की गई एवं मध्य उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय केके पटेल जी के नगर आगमन की सूचना को देखते हुए विधानसभा से लेकर जोन वार सेक्टर और बूथ स्तर तक की कमेटी की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में अपना दल एस के कई राष्ट्रीय प्रदेशीय एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ अपना दल एस संस्थापक यशाकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप जलाकर अपना दल एस जिंदाबाद। डॉक्टर सोनेलाल पटेल अमर रहे। अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद। आशीष पटेल जिंदाबाद के घोष के साथ की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष माननीय राजेश सचान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी नेता बहन अनुप्रिया पटेल जी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद उनका प्रथम लखनऊ आगमन आगामी 16 अगस्त को रहेगा हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि हम लखनऊ पार्टी कार्यालय जाकर अपने नेता के मान सम्मान को बढ़ाने का काम करें। उन्हें बधाई देने का काम करें। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते बताया कि आप सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण अपने वाहनो सहित बहन अनुप्रिया पटेल जी के स्वागत में भरी संख्या मे गाड़ियों के साथ बहन जी का स्वागत के लिए लखनऊ कैंप कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का काम करेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से राजेश सचान जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण, किशन जयसवाल प्रदेश सचिव व्यापार मंच, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान , मुकेश शुक्ला उपाध्यक्ष, दिनेश चौहान महामंत्री ,अमर शर्मा उपाध्यक्ष कानपुर दक्षिण ,प्रमोद जिला सचिव दक्षिण ,घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक उमराव पटेल ,घाटमपुर कोषाध्यक्ष पंकज सचान ,दीपेंद्र कुमार जिला सचिव दक्षिण उदित दीक्षित युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष ,प्रशांत कुमार पांडे राकेश कुमार विधानसभा सचिव महाराजपुर किशोर सचान महासचिव कानपुर दक्षिण ,नरेंद्र कुशवाहा महासचिव दक्षिण,नीरज प्रजापति महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुशवाहा आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *