विशाल भण्डारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

कानपुर। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में गुमटी नंबर 5 में आज हुए विशाल भण्डारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष संजय टंडन महामंत्री पुष्पेंद्र असवाल ने बतायामुख्य अतिथि कानपुर व्यापारी एशोसिएशन के चेयरमैन मुरारीलाल अग्रवाल एवम संरक्षक विजय कपूर नें अपने हाथों से प्रसाद वितरण कर भण्डारे का शुभारंभ किया। इस पुनीत कार्य में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भक्ति भाव से सहभागिता निभाई। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित, श्री गुरु सिंह सभा अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाड भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अवस्थी पूर्व विधायक राकेश सोनकर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा महामंत्री अनूप तिवारी शैल शुक्ला युवा अध्यक्ष आयुष द्विवेदी कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल उत्तम महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू महेश मेघानी युवा सपा नेता सचिन तांगरी वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी राजेश सिंह योगेश शर्मा आदि नें प्रसाद वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर कानपुर व्यापारी एशोसिएशन के अध्यक्ष संजय टण्डन , कपिल सब्बरवाल पुष्पेन्द्र जायसवाल, सरबजीत सिंह , हरजीत सिंह रोमी, गौरव बजाज, शिवम मल्होत्रा, सचिन तांगड़ी , संजीव दीक्षित , शरद निगम, महेंद्र सिंह खनूजा, रंजीत सिंह बब्बू, संजय भाटिया, मनजीत सिंह सलूजा,इन्दर पाल सिंह , अमरपाल सिंह राजू चावला, करमजीत सिंह, रवींद्र सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *