पुखरायां । कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के शुक्लपक्ष के पंचमी को शुक्रवार को नागपंचमी के पर्व धूमधाम से मनाया गया महिलाओं ने अपने घर के मुख्य गेट पर नाग देवता का चित्र बनाकर पकवान का भोग लगाकर पूजा अर्चना किया , वही पर शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ के दर्शन किया ,इसके बाद बहनों ने परम्परागत ढंग से अपने भाइयों के साथ तालाबों के पास जाकर लड़को के दुवारा गुड़िया कुटी गई ।
कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के शुक्लपक्ष के पंचमी को नागपंचमी के पर्व धूमधाम से मनाया गया । जहां पर महिलाओं ने स्नान के बाद घर के मुख्य गेट पर नाग देवता का चित्र बनाकर बनाए हुए पकवान और खीर का भोग लगाकर पूजा अर्चना किया , इसके बाद श्रद्धलुओं ने शिव मन्दिर में जाकर भोलेनाथ की श्रद्धा पूर्वक पूजा किया , वही पर सुमन यादव , रेखा , साधना , जया आदि ने बताया कि नागदेवता भगवान शिव जी के गले मे विराजमान रहते हैं इस लिये नाग पंचमी के दिन नाग देवता के पूजन के बाद भोलेनाथ के दर्शन करना चाहिए । वही पर परम्परागत तरीके से बहने अपने भाइयों के साथ तालाबों औऱ खेतों के पास जाकर बहनों ने गुड़िया डाली गई भाइयों ने डंडो से गुड़िया वही पर कुटी गई । कई जगह सपेरों कब दुवारा बीन बजाकर भक्तों को नाग देवता के दर्शन करायेगे ।
2021-08-13
