पुखरायां । कस्बे के राम स्वरूप उधोग पीजी कालेज में शुक्रवार को आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दुवारा फिट इण्डिया मूवमेंट के अंतर्गत प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कस्बे के राम स्वरूप उधोग पीजी कालेज में शुक्रवार को आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दुवारा फिट इण्डिया मूवमेंट के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें प्राचार्य डॉ मुकेश चन्द द्विवेदी ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ हेमेन्द्र सिह ने स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इस लिए मानव अपना शरीर फिट रखने के लिए भरसक प्रत्यन प्रयास करना चाहिए , वही पर कहा योगा , स्ट्रेचिंग , डांस ,व्यायाम , रस्सी कूद आदि के दुवारा मानव अपना शरीर फिट रख सकते हैं । कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने अपने स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं को आउट गाइड खेलो में जागिंग , स्लो रन , सैकिंलग के बारे में जानकारी देते हुए , कहा कि जिससे अपना शरीर फिट रख सकते हैं । इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आर पी चतुर्वेदी , डॉ पी पी सिह , डॉ रमणीक श्रीवास्तव ,डॉ पर्वत सिह आदि लोग मौजूद रहे हैं ।
2021-08-13
