जिला समाज कल्याण अधिकारी निराश्रित, भिक्षुकों इत्यादि का वैक्सीनेशन कल अवश्य करवायें: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन, कन्या सुमंगला योजना, आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक।
कानपुर देहात 13 अगस्त 2021
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में वैक्सीनेशन, कन्या सुमंगला योजना, आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए डाॅ0 जतारया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शनिवार को केवल सेकेण्ड डोज लगाया जायेगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण करवायें इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को 200 का और बेसिक शिक्षा अधिकारी को 500 का लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा जो शिक्षा प्रदान कर रहे हैं उनका सम्पूर्ण टीकाकरण होना अतिआवश्यक है इसके अलावा जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि निराश्रित, भिक्षुकों, दरवेशों इत्यादि का वैक्सीनेशन अवश्य करवायें इसके लिए अपनी एक टीम गठित कर इनका जनपद में पता लगायें। अकबरपुर नगर पालिका में इनके वैक्सीनेशन के लिए कैम्प लगवाये जायें। जिलाधिकारी ने इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को 200 का लक्ष्य दिया है साथ ही निर्देशित किया है कि इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लिया जाये। डाॅ0 जतारया यह जानकारी भी जिलाधिकारी को उपलब्ध करायी कि जनपद में 30,000 ऐसे लोग हैं जिनके वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज लेने की समयावधि समाप्त हो गयी है इसके बावजूद उन्होंने अभी तक द्वितीय डोज का टीकाकरण नहीं करवाया है। जिलाधिकारी ने इस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहबलाल को निर्देशित किया कि काॅल सेण्टर से काॅल करके जो द्वितीय डोज से वंचित हैं उनका शीघ्र टीकाकरण करवाया जाये। कन्या सुमंगला योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आज दसों ब्लाकों में कन्या सुमंगला के लाभार्थियों के लिए कैम्प लगाये गये हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को इसका लाभ पहुंचाया जा सके। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए0के0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
