बृजभान किशोर और उनकी पत्नी सुनीता ने अपने हाथों से निर्मित 03 मीटर चैड़ा और 4.5 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डा जिलाधिकारी को किया भेंट।
कानपुर देहात 13 अगस्त 2021
आँखों में खुशी के आँसू लिए बृजभान किशोर और उनकी पत्नी सुनीता ने अपने हाथों से निर्मित 03 मीटर चैड़ा और 4.5 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डा जिलाधिकारी को भेंट किया बृजभान किशोर ग्राम व पोस्ट बीबीपुर आंशिक, बरीपाल, कानपुर नगर के रहने वाले हैं पेशे ये शिक्षक हैं अभी हाल ही में इनका एक्सीडेण्ट हो गया था जिससे इनके बांये हाथ में गम्भीर चोट आयी थी साथ ही इनकी जीभ भी कट गयी थी जिसके कारण ये सही तरीके से बोल भी नहीं पाते हैं, इसके बावजूद भी अपनी लगन और परिश्रम के बल पर इन्होंने अपने हाथों से तिरंगे झण्डे का निर्माण कर एक मिशाल पेश की। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को अपने हाथ से निर्मित तिरंगे झण्डे को भेंट करते हुए उन्होंने अश्रुपूर्ण नेत्रों से कहा अपने राष्ट्र के प्रति मेरी यही भेंट है। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि आपको किसी प्रकार की कोई जरूरत हो या कोई परेशानी हो तो जरूर अवगत करायें आपकी पूरी मदद की जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन भी उपस्थित थे।
