समिति की सभापति ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का कराया अन्नप्राशन
कानपुर देहात 13 अगस्त 2021
मा0 सभापति उत्तर प्रदेश विधान मण्डल महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति श्रीमती सविता भदौरिया की अध्यक्षता में अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नरिहा गांव के प्राथमिक विद्यालय में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समिति की सभापति द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इस मौके पर समिति की सभापति द्वारा नाशरीन, सीतला, पूजा सिंह, रीता, शोभा को तिलक व माला पहनाकर फल, सब्जी से भरी टोकरी देकर गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों में जान्हवी, अर्वलाम, सिवन्या, प्रज्ञान, सृष्टि को अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पर सभापति सविता भदौरिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी महिलाओं के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है, जिससे कि महिलायें लाभाविंत हो रही है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से कहा कि सभी लोग फल, हरी सब्जी का सेवन अधिक से अधिक करे, जिससे आपका स्वास्थ्य और आपके बच्चे का स्वास्थ्य दोनो सही रहेंगे। बच्चों का समय से टीकाकरण अवश्य कराये। इस मौके पर अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अनु सचिव यदुवीर सिंह, समीक्षा अधिकारी सौरभ सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, सीएमओ डा0 एके सिंह, बीएसए सुनील दत्त आदि उपस्थित रहे।
2021-08-13
