पुखरायां । बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की एक महिला अपने घर मे बिजली के बोर्ड में पंखा लगाते समय करेण्ट की चपेट आने से झुलस हुई , परिजनों को जानकारी होने पर पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहा पर भर्ती किया गया ।
बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासिनी कृष्णा ने बताया कि उसकी बहू सोनी देवी पत्नी ब्रज किशोर अपने घर मे शुक्रवार देर शाम को बिजली के बोर्ड में बिना प्लक के पंखे का तार लगा रही थीं , जिससे करेन्ट की चपेट में आने पर झुलस गई , शोर मचाने पर परिजनों ने किसी तरह छुड़ाकर अर्धबेहोशी हालत में पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉ अनूप कुमार सचान ने उपचार किया है ।
2021-08-13
