आज राखी मंडी के सर्वागीण विकास के लिए सात सदस्यीय बैठक नगर निगम मुख्यालय में सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान केडीए और नगर निगम द्वारा हस्तांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के चलते नगर आयुक्त जी के समक्ष कमेटी उपस्थित होकर सभी पक्षों पर पत्रावली प्रस्तुत की गयी । जिस पर नगर आयुक्त ने कहा कि पुन : केडीए और नगर निगम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर यह जांच की जायेगी कि केडीए द्वारा राखी मंडी में कितने प्रतिशत विकास कराया था सर्वे के बाद उपाध्यक्ष व सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण से वार्ता के बाद निर्णय लिया जायेगा । अवगत हो कि राखी मंडी के सर्वागीण विकास के लिए पार्षद सुनील कनौजिया ने कई बार सदन में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था जिस पर नगर आयुक्त ने सदन के माध्यम से ही एक सात सदस्यीय टीम बनाकर रूप रेखा तैयार कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था ।
आज की बैठक में नगर आयुक्त जी के अलावा अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, पार्षद सुनील कनौजिया, मुख्य अभियंता नगर निगम एस के सिंह , नगर निगम अधिशाषी अभियंता पुनीत ओझा, जवाब निगम परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर , केडीए सहायक अभियंता आर सी तिवारी मौजूद थे । बैठक में जलकल के अधिकारी अनुपस्थित रहे ।
2021-08-14
