कानपुर ब्रेकिंग
बिल्हौर तहसील बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओं ने किया कलम बंद हड़ताल
बिल्हौर तहसील विभाजन को लेकर अधिवक्ताओं का बढ़ा आक्रोश
दोनों संगठन के अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल का किया ऐलान
कई दिनों से चल रहा आंदोलन लेकिन नहीं निकला कोई निष्कर्ष
आज लायर्स व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया शुरू
चौबेपुर और शिवराजपुर क्षेत्र के 144 राजस्व गांव को काटकर सदर तहसील से जोड़ने के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने न्याय प्रशासनिक सभी कार्य बंद करते हुए कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन
बार काउंसलिंग आफ उत्तर प्रदेश के सचिव एडवोकेट पंकज मिश्रा का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत और समर्थन मांगते हुए सौंपा ज्ञापन
