अपर पुलिस महानिदेशक ने महाराजपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की सुनी समस्याएं
कानपुर-पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार आज दिनांक 14.08.2021 को भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर आउटर थाना महाराजपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये इस दौरान अष्टभुजा सिंह, पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

